चंडीगढ़ । पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने हरभजन सिंह ने कहा है कि अगर इस बार पंजाब में शिअद-भाजपा की गठबंधन सरकार बनी तो प्रदेश नशामुक्त बनाया जाएगा। हरभजन के अनुसार भाजपा और शिअद का गठबंधन प्रदेश में खुशहाली लायेगा। हरभजन सिंह ने अपनी ओर से पंजाब के सभी लोगों को इस नए गठबंधन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब को बेहतर शासन की जरूरत है, एक ऐसी सरकार की जो वास्तव में राज्य की देखभाल कर सके। उन्होंने वर्तमान आज सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उसने जो वाले दिये थे वे पूरे नहीं किये। राज्य सभा सांसद हरभजन ने लंबे कहा जब केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर एक ही पार्टी की सरकार होती है, तो विकास के काम कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से हो सकते हैं।
उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे इस मौके का लाभ उठाएं और अन्य राज्यों की तरह यहां भी डबल इंजन की सरकार बनाएं। हरभजन सिंह ने मतदाताओं से आगे आकर अपना वोट डालने और सही पार्टी को चुनने का आह्वान किया। उनका मानना है कि शिअद-भाजपा की सरकार बनने के बाद पंजाब फिर से खुशहाल बनेगा, नशामुक्त होगा और खेलों में भी आगे बढ़ेगा।
हरभजन खेल जगत से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने पर उन्होंने कहा कि इस मैच के बारे में पहले ही काफी कुछ कहा जा चुका है। उन्होंने उन लोगों से सहमति जताई जिन्होंने 15 ओवर बचे रहते ही पारी घोषित करने पर सवाल उठाए थे। हरभजन सिंह ने कहा कि 90 गेंदें एक बड़ी संख्या होती हैं और उन 90 गेंदों के दौरान कोशिश की जानी चाहिए थी, क्योंकि शायद नतीजा भारत के पक्ष में आ सकता था। वहीं हरभजन ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़यों के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की है।






