अर्शदीप ओर सिराज ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन
माउंट माउंगनुई । भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां खेले गये पांचवे और अंतिम एकदिवसीय मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली है। भारतीय टीम ने सीरीज का पहला और दूसरा मैच जीता था। वहीं तीसरा बारिश के कारण रद्द हो गया। चौथा मैच मेजबान टीम ने जीता था। इस मैच में भारतीय टीम की जीत में गेंदबाजों विशेष रुप से अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की अहम भूमिका रही। अर्शदीप और सिराज ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवरों में जहां तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 14-14 रन बनाकर भारतीय टीम को 200 के पार पहुंचाया। वहीं इसके बाद 3 और 2 विकेट लेकर मेजबान टीम की बल्लेबाजी को धवस्त कर दिया। इनके अलावा आकिब नबी, यश ठाकुर और नमन धीर ने एक-एक विेकेट लिया।
आज सुबह मेजबान टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजी के साथ असफल रहे और पूरी टीम 42.1 ओवरों में ही केवल 209 रनों पर सिमट गयी। इस प्रकार मेजबान टीम को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य मिला पर भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान कीवी टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाये और पूरी टीम 48.1 ओवर में ही 187 रनों पर आउट हो गयी। इस प्रकार भारतीय टीम मैच के साथ ही सीरीज भी जीत गयी। इस प्रकार न्यूजीलैंड टीम सात साल के बाद अपने धरती पर कोई एकदिवसीय सीरीज हारी है।

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका कोई भी बल्लेबाज। भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। केवल डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 31 रन बनाए। इसके अलावा, विल यंग 22, निक केली 24 और कप्तान मिचेल सेंटनर 24 रन ही बना सके। छठे ओवर में ही तेज गेंदबाज सिराज ने टिम सीफर्ट को 14 रन पर पेवेलियन भेज दिया। इसके बाद विल यंग और निक केली ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन बनाये। अर्शदीप ने यंग को 22 रन पर ही आउट कर कीवी टीम का दूसरा विकेट गिरा दिया। इसके बाद अर्शदीप ने केली को भी 24 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
सिराज ने इसके बाद फिन एलन को 1 रन पर आउट कर मेजबान टीम को झटका दिया। एलन के आउट होने के समय न्यूजीलैंड ने 90 रनों के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिये। इसके बाद माइकल ब्रेसबेल भी 19 रन बनाकर आउट हो गये। फॉक्सक्रॉफ्ट ने 31 रन बनाकर संघर्ष किया। नमन धीर ने मिचेल सेंटनर को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। सेंटनर 24 रन ही बना पाये। इसके बाद अर्शदीप ने क्रिस्टियन क्लार्क को भी 16 रनों पर ही आउट कर दिया। अक्षर पटेल ने जैकब डफी को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। वहीं ब्लेयर टिकनर के आउट होते ही भारतीय टीम सीरीज जीत गयी।
वहीं इससे पहले भारतीय टीम बल्लेबाजी में विफल रही। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा सात और विराट कोहली सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रुतुराज गायकवाड़ भी 18 रन ही बना सके। भारत ने 34 रन तक अपने तीन विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल और ईशान किशन ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 35 और छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। अक्षर और ईशान ने 46-46 रन बनाए। हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी धवस्त हो गई। केवल नमन धीर ही 22 रन बना पाये। नाबाद 14 रन बनाए, जबकि अर्शदीप ने सिर्फ चार गेंद में दो छक्कों की मदद से 14 रन जोड़े। वहीं अंतिम ओवरों में मोहम्मद सिराज ने तेजी से एक छक्का और एक चौका लगाकर 14 रन जोड़े। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए। मैट फिशर को दो विेकेट मिले।





