
पंकज मिश्रा ने किया बम काली के पट का अनावरण, दर्शन व पूजन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पंकज मिश्रा ने मां बम काली के चरण पर माथा टेक कर की साहिबगंज व पुरे झारखंड की खुशहाली की कामना
संताल एक्सप्रेस

साहिबगंज –अपनी भव्यता व शांतिपूर्ण पूजनोत्सव के लिए मशहूर है साहिबगंज की मां बम काली की पूजा इस धार्मिक आयोजन के लिए मैं बम काली पूजा समिति गुल्लीभट्ठा के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को धन्यवाद देता हूं यह बातें झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने रविवार को सुबह 11 बजे बम काली मंदिर परिसर में मां बम काली के पट का अनावरण व मेला का उद्घाटन करने के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही.उन्होने कहा कि लगभग एक सौ वर्ष से मां बम काली की पूजा-अर्चना होती आ रही है.इस पूजनोत्सव की खासियत यह है कि पुरी की तर्ज पर मां बम काली की प्रतिमा को विसर्जन यात्रा पर गाजे-बाजे के साथ पूजा समिति के द्वारा निकाली जाती है.दह हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है.लेकिन अनुशासन, शांति व्यवस्था बनी रहती है.कुल मिलाकर कहे तो बम काली पूजा समिति अपनी पुरानी परंपराओं को आज भी निभा रहे है.
आशा करते है कि पूजा समिति अपनी पुरानी परंपराओं को आगे भी निभाते रहेंगे.रही बात किसी भी प्रकार के सहयोग व मदद की तो मैं हर समय तैयार हूं.आप हमे अपना भाई समझ कर बताएं.इसके पूर्व झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा,नगर परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने मां बम काली का पूजन, नारियल फोड़ ,दीप प्रज्वलित कर व पट का अनावरण कर मेला का उद्घाटन किया.उन्होने मां बम काली के चरण पर माथा टेक कर साहिबगंज व पुरे झारखंड की खुशहाली की कामना की.साथ ही काली पूजा व दिपावली की शुभकामनाएं दी.इसके पूर्व पूजा समिति के अध्यक्ष मोहित कुमार, सचिव अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ने अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया.मौके पर चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, सुनील सिंहा,चेतन भरतिया,नवीन भगत, मुकेश यादव, महेंद्र प्रसाद साह, संजीव,दयानंद, दिनेश,संजय सहित पूजा समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.



