देवघर। युवा सदन संस्था द्वारा झारखंड युवा सदन- 4.O” को लेकर देवघर जिला अंतर्गत रमा देवी बाजल कॉलेज, देवघर में युवा सदन के कैंपस इनिशिएटिव के प्रमुख नसीम हुसैन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे छात्राओं को युवा सदन में प्रतिभागी बनने के लिए आमंत्रित किया गया। वही युवा सदन में भाग लेने हेतु जानकारी दी गई। वही युवा सदन कैंपस इनिशिएटिव के प्रमुख नसीम हुसैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधन किया और युवा सदन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि युवा सदन युवाओं को बोलने का एक मंच देती है जहां वो एक विधायक व मंत्री के रूप में अपनी बातों को रख सकते है। झारखंड युवा सदन 4.0 का आयोजन 27, 28 और 29 सितंबर को राँची में आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी छात्राएं पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं,पंजीकरण के लिए www.yuvasadan.org.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारत में बदलाव ला सकते हैं। युवा सशक्त होकर देश को नई ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं। युवा बदलाव का आधार हो सकता है, युवा देश का नवनिर्माण का विचारक हो सकता है, युवा नायक हो सकता है,तो युवा विधायक क्यों नहीं हो सकता? देशभर में सबसे अधिक आबादी युवाओं की है,जबकि राजनीति में युवाओं को बहुत कम देखा जाता है। इसलिए युवा सदन युवाओं को स्वर्ण अवसर दे रही है, ताकि युवा राजनीत में आगे आ सके। युवा नेतृत्व आगे बढ़े और देश का कल्याण हो सके। वहीं मुख्य रूप से उपस्थित प्रभारी प्राचार्य सुमित्रा महाजन ने छात्रों को संबोधित किया और युवा सदन 4.O में पंजीकरण करने को कहा तथा युवा सदन के बारे में जानकारी दिया। उक्त मौके पर प्रोफेसर रेखा देवी,युवा सदन की सदस्या पूजा कुमारी व खुशबू कुमारी,रीना कुमारी,सलोनी समेत अन्य सैकड़ो छात्रा उपस्थित थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


