लिविंगस्टोन और एडवर्ड्स सीएसके में आये, खलील व एलिस सनराइजर्स को मिले
मुम्बई । आईपीएल 2027 को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड डील हुई है। इसके तहत जहां इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई को मिले हैं। वहीं तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदाबाज नाथन एलिस सनराइजर्स के हिस्से में आये हैं। दोनों फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों की इस अदला-बदली से अपनी जरुरत के अनुसार खिलाड़ी लिए हैं। ट्रेड डील में हालांकि लिविंगस्टोन को नुकसान हुआ है। उन्हें अब 13 करोड़ की जगह मिलेंगे 6 करोड़ रुपये ही मिलेंगे।
सनराइजर्स ने आईपीएल 2026 से पहले लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, अब वह चेन्नई सुपर किंग्स में 6 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर शामिल होंगे। वहीं जैक एडवर्ड्स अपने मौजूदा 3 करोड़ रुपये के अनुबंध पर ही सीएसके से खेलेंगे।
इस करार के बदले सुपर किंग्स गये तेज गेंदबाज खलील अहमद और एलिस को को हालांकि नुकसान नहीं हुआ है और उन्हें उसी कीमत पर सनराइजर्स में शामिल किया गया है जिस पर उन्हें सीएसके ने रखा था। इस प्रकार खलील को 4.8 करोड़ रुपये और एलिस को 2 करोड़ रुपये की सीएसके में मिल रही राशि ही सनराइजर्स में भी मिलेगी। इन दोनो के आने से सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा। गौरतलब है कि
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, पैर में चोट के कारण वह आईपीएल 2026 का पूरा सत्र नहीं खेल पाए थे। अब चेन्नई सुपर किंग्स को उनसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है।
खलील इससे पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2018 से 2021 के बीच इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने चेन्नई के लिए 14 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल किए थे, जबकि 2026 में चोट के कारण वह केवल पांच मैच ही खेल सके।
दूसरी ओर लियाम लिविंगस्टोन के आने से सीएसके को एक आक्रामक बल्लेबाज और ऑलराउंडर मिला है। वहीं एडवर्ड्स भी टीम के लिए एक अतिरिक्त विकल्प होंगे।




