हजारीबाग । भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूराे( एसीबी) ने बुधवार को हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने केरेडारी प्रखंड के पंचायत सेवक तालेश्वर दास को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह कराली और पाताल पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत था।
मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सेवक सड़क निर्माण का बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर वादी ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई जाने पर टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सेवक को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


