10 हजार रूपया देकर 26 जुलाई को 2026 को किया था भारत में प्रवेश
जम्मू-कश्मीर से ब्रह्मपुत्र ट्रेन से लौट रहा था असम
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज –मालदा रेल मंडल के साहिबगंज- मिर्जाचौकी के बीच करमटोला रेलवे स्टेशन के समीप आरपीएफ के स्काउट पार्टी ने शुक्रवार की रात ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन के जनरल डब्बे में सफर कर रहे एक बंग्लादेशी युवक को हिरासत में लेकर साहिबगंज आरपीएफ सौप दिया.गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक के पास से पुलिस ने पाकिस्तानी व नेपाली करंसी,यात्रा टिकट, मोबाइल बरामद किया है.गिरफ्तार बंग्लादेशी युवक पुलिस को अपना मो सुमन मियां बताया है.पुलिसिया पुछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वह बंग्लादेशी नागरिक है.वह अवैध रूप से 10 हजार रूपया देकर भारत में घुसा है.गिरफ्तार सुमन मियां को साहिबगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर ने साहिबगंज रेल थाना पुलिस को सौप दिया.रेल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गहन पूछताछ कर रही है.
अगर नही होती चेन पुलिंग तो नही पकड़ाया होता बांग्लादेशी सुमन मियां
साहिबगंज – साहिबगंज- मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के बीच करमटोला के समीप किसी रेल यात्री ने ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन का चेन पुलिंग कर दिया.चेन पुलिंग होते ही ट्रेन में सुरक्षा में तैनात आरपीएफ के स्काउट पार्टी के द्वारा ट्रेन के जनरल बोगी में चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया.सर्च अभियान के दौरान जनरल बोगी में एक संदिग्ध युवक पर स्काउट पार्टी की नगर पड़ी.कड़ाई से पुछताछ करने पर युवक ने अपना नाम मो सुमन मियां और बांग्लादेश का रहने वाला बताया.तब स्काउट पार्टी ने उसे हिरासत में लेकर साहिबगंज आरपीएफ पोस्ट में बांग्लादेशी युवक को सौप दिया.
भारत में प्रवेश करते ही जम्मू कश्मीर चला गया था बांग्लादेशी युवक सुमन मियां
साहिबगंज – बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद बांग्लादेशी युवक मो सुमन मियां असम से ट्रेन पकड़कर जम्मू-कश्मीर चला गया था.वहां उन्होंने बांग्लादेश से 30 वर्ष पूर्व भारत आये कबाड़ के कारोबारी सफर अली से मिलकर उसी के यहां कबाड़ का काम करने लगा था.लेकिन मजदूरी नही मिलने के कारण वह ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से असम लौट रहा था.इसी दौरान वह पुलिस के गिरफ्त में आ गया.
केस दर्ज,की जा रही है गहन पुछताछ
साहिबगंज -ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन के जनरल बोगी से हिरासत में लिये गये बांग्लादेशी युवक मो सुमन मियां को साहिबगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर ने साहिबगंज रेल पुलिस को सौप दिया.इस संबंध में रेल थाना प्रभारी सत्यदेव राम ने बताया कि आरपीएफ ने ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से एक बांग्लादेशी युवक को पकड़कर रेल थाना पुलिस को सौपा है.गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक अपना नाम मो सुमन मियां बता रहा है.उन्होने स्वीकार किया है कि वह बांग्लादेशी है.घुसपैठ कर भारत में घुसा है.पुलिस ने उसके पास से एक पाकिस्तानी नोट व एक नेपाली नोट,मोबाइल व यात्रा टिकट बरामद किया है.पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.


