हादसे में कई लोग घायल,वाहन क्षतिग्रस्त
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड क्षेत्र के केंदुआ बिशनपुर चौक में बुधवार की देर शाम काले रंग की स्कोर्पियो पंजीकरण संख्या ने सड़क किनारे खड़े आम लोगों के अलावे सड़क पर खड़ी वाहनों को में रौंद दिया.हुई इस घटना में बिशनपुर निवासी मौलवी महासेन, मोहम्मद मन्नान अली सहित कई राहगीर जख्मी हो गए. जिसमें एक कि कमर में चोट और एक के पैर फ्रैक्चर होने की आशंका लोगो ने जताई है. आधा दर्जन से अधिक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो जाने की सूचना है.बेकाबू वाहन को लोगों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन नशे में धुत्त चालक ने तेज रफ्तार में भागने लगे.आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो का पीछा करते देख चालक और तेज गति से भागने लगा. इस दौरान पतना चौक के पास चाय दुकान के समीप भी आधा दर्जन बाइक और लोगों को टक्कर मार दी. परंतु पतना चौक में जाम होने के कारण चालक भाग नहीं सका और लोगो ने उसे धर दबोचा. लोगों ने नशे में धुत्त वाहन चालक की जमकर धुनाई कर दी.मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक की पहचान उधवा प्रखंड निवासी सुमन दास के रूप में हुई है.मिली जानकारी के अनुसार वाहन हिरणपुर की ओर से बरहरवा की ओर आ रही थी.वही मामले की जानकारी मिलते ही रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


