संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – झारखण्ड की एथलेटिक्स टीम आगामी चयन प्रक्रिया एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु ट्रायल के लिए शनिवार को रांची से गोवा के लिए रवाना हुए. 4 से 8अक्टूबर तक बम्बोलिम उत्तर गोवा में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे. इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से आई एस एफ 2026 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा.चयनित भारतीय टीम अगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 से 8 दिसंबर तक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील आई एस एफ में 2026 में हिस्सा लेगी.जहां एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र साहिबगंज के प्रशिक्षक योगेश यादव ने कहा जिले के लिए अत्यंत गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है.जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी एमानुएल किस्कू जो राजस्थान इंटर विद्यालय साहिबगंज के 9 वीं कक्षा के छात्र हैं एवं खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र साहिबगंज में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं.उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने तथा उनकी प्रतिभा को उचित दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है.एमानुएल किस्कू पूरी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ इस चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे तथा झारखण्ड और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रयास करेंगे.साहिबगंज डीसी दीपक कुमार दूबे, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा, एपीओ शबनम तबस्सुम सहित जिले वासियों ने एमानुएल किस्कू को शुभकामना दी.


