नई दिल्ली । भारतीय बाजार में होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर होंडा क्यूसी3 को पेश किया है। होंडा का यह तीसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर 145 किलोमीटर तक की प्रभावशाली रेंज का दावा करता है। एक्टिवा ई से अलग बैटरी तकनीक का उपयोग करता है, जो इसे टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक और एथर रिज्टा जैसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले खड़ा करता है। शहरी आवागमन के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए क्यूसी3 में 3 किलोवॉट-घंटे की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 145 किलोमीटर की आईडीसी रेंज प्रदान करती है। इसमें 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज भी है, जो रोजमर्रा के सामान के लिए पर्याप्त जगह मुहैया कराता है। बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 40 मिनट और पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह स्कूटर मैट फोटॉन ग्रे मेटैलिक, पर्ल प्रेशियस व्हाइट, पर्ल शैलो ब्लू और पर्ल सायरन ब्लू जैसे चार आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
होंडा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अब क्यूसी1 और एक्टिवा ई के साथ क्यूसी3 भी शामिल हो गया है। क्यूसी1 सबसे किफायती मॉडल है जिसकी कीमत 90,708 रुपये से शुरू होती है, जबकि एक्टिवा ई: में स्वैपेबल बैटरी के साथ 102 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इस लॉन्च के साथ ही होंडा ने अपनी नई मोटरसाइकिल होंडा सीबी500 को भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। बेस अलॉय वेरिएंट के लिए इसकी शुरुआती कीमत 2.75 लाख रुपये है। इस मोटरसाइकिल में 501 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसके 28 बीएचपी की पावर और 43 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की उम्मीद है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


