गोड्डा:- चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के चुनाव पदाधिकारी परमानंद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 6 चैंबर सदस्यों ने नामांकन फॉर्म नामांकन पत्र लिया है। जिनमें मनीष भावसिंहका अग्रवाल जनरल स्टोर , सुबोध साह गंगा इलेक्ट्रॉनिक्स, पियूष प्रियदर्शी विनायक स्टील, मुकेश बरनवाल एमके ट्रेडिंग, वीरेंद्र कुमार सिंह पुष्पांजलि, महताब आलम स्मार्ट केयर में चुनाव की कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन पत्र चुनाव पदाधिकारी से खरीदा है। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि 2 दिन नामांकन पत्र खरीदने के लिए शेष है, और इसका समय 11:00 से शाम 6:00 बजे तक धर्मेंद्र गुप्ता जी के दुकान पर नामांकन फार्म ले सकते हैं। साथ में सह चुनाव पदाधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता एवं सोनू सरफराज भी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


