भुवनेश्वर । ओडिशा में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है और जगह-जगह पानी भरा है। ऐसे हालातों के बीच जाजपुर जिले से एक अनोखी शादी हुई, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। यहां जाजपुर जिले के सिमुलिया गांव में रहने वाले एक युवक की शादी ढेंकानाल जिले के भुवन क्षेत्र में तय थी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन लगातार बारिश और बाढ़ के कारण गांव की सड़कें पानी में डूब गईं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर कैसे जाए।
जानकारी के मुताबिक परिवार ने शादी टालने के बजाय रास्ता निकाला। जब सड़क का रास्ता बंद मिला, तो बारात के लिए नाव का सहारा लिया गया। दूल्हा अपनी शेरवानी पहनकर रिश्तेदारों और बारातियों के साथ नाव में सवार हुआ और बाढ़ के पानी के बीच से अपनी दुल्हन को बिहाने चल दिया। इस अनोखी बारात में न घोड़ी थी, न लग्जरी कार और न ही डीजे की गूंज। इसके बावजूद उत्साह में कोई कमी नहीं थी। नाव पर बैठे बाराती पूरे सफर में मौज-मस्ती करते रहे।
जानकारी के मुताबिक बाढ़ के पानी के बीच आगे बढ़ती इस बारात को देखने के लिए आसपास के लोग रुक गए। कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। दूल्हे ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि अपनी शादी में नाव से सफर करना पड़ेगा। हर शादी यादगार होती है, लेकिन बाढ़ के पानी के बीच निकली यह बारात एक अलग पहचान बन गई। यह घटना केवल एक अनोखी शादी की कहानी नहीं है, बल्कि ओडिशा के बाढ़ प्रभावित इलाकों की वास्तविक स्थिति भी दिखाती है। हर साल मानसून में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और कई गांवों से संपर्क कट जाता है। ऐसे समय में स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों तक, सभी के लिए नाव ही एकमात्र सहारा


