अर्पिता चार वर्ष से थी हमीम के संपर्क में,चार बार हो चुकी है मुलाकात
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- पश्चिम के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की हत्या करने के उद्देश्य से उनकी हरेक गतिविधियों पर नजर रखने के आरोपी हमीम मंडल को पच्छिम बंगाल के एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है. पुछताछ को दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है.इसी कड़ी में पच्छिम बंगाल की एसटीएफ की स्पेशल टास्क फोर्स ने पिछले दिनों पकड़े गए संदिग्ध आतंकवादी हमीम मंडल की कथित 22 वर्षीय माशूका अर्पिता सरकार को झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले के बरहरवा से गिरफ्तार किया है. बंगाल एसटीएफ ने उक्त कार्रवाई झारखंड पुलिस के सहयोग से बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की. गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम अर्पिता सरकार को अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई.
क्षेत्र से मिल रही जानकारी के अनुसार अर्पिता सरकार पर आरोप है कि वह हमीम मंडल से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के संपर्क में थी. इसी मामले में बर्दवान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत् उसकी गिरफ्तारी की गई है. बताया जाता है कि इस मामले के मुख्य आरोपी हमीम मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही बर्दवान से गिरफ्तार कर चुकी है. अब अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी को जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है. एसटीएफ अब संदिग्ध गतिविधियों में उसकी क्या भूमिका और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों से उसके क्या संबंध की जांच-पड़ताल करेगी.गिरफ्तार अर्पिता सरकार काॅलेज की छात्रा है.पुलिस जांच में जानकारी सामने आई है कि अर्पिता सरकार पिछले चार वर्षों से हमीम मंडल के संपर्क में थी.और उन्होंने चार बार हमीम मंडल से मिल चुकी है.मामले के लेकर दिन भर चौक चौराहों व गांव में इस मामले की चर्चा होती रही.


