नई दिल्ली । बजाज चेतक इलेक्ट्रिक ने बजाज पल्सर को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। जून 2026 में बजाज ऑटो की बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, बीते महीने चेतक इलेक्ट्रिक ने कुल 40,376 इकाइयाँ बेचीं, जो जून 2025 की तुलना में 126 प्रतिशत की प्रभावशाली वार्षिक वृद्धि दर्शाती है, जब यह आंकड़ा 17,864 इकाई था। यह प्रदर्शन भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती लोकप्रियता को उजागर करता है। बिक्री के आंकड़ों में बजाज पल्सर 160 + 200 एनएस दूसरे नंबर पर रही, जिसने 83 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ 32,100 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, बजाज प्लैटिना तीसरे स्थान पर रही, जिसकी बिक्री में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 26,621 यूनिट्स बेची गईं।
कभी कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही बजाज पल्सर 125 इस बार चौथे नंबर पर खिसक गई, जिसने 47 प्रतिशत की सालाना गिरावट के साथ 26,288 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। अन्य मॉडलों में, बजाज पल्सर 150 ने 46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,630 यूनिट्स बेचीं, जबकि बजाज पल्सर 220 ने 99 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि के साथ 8,501 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर जगह बनाई। ट्राइंफ 350 को 4,692 नए ग्राहक मिले और यह सातवें स्थान पर रही। केटीएम ड्यूक 250 ने 73 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,776 यूनिट्स, और केटीएम ड्यूक 200 ने 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,321 यूनिट्स की बिक्री की। बजाज सीटी 100 दसवें स्थान पर रही, जिसकी 29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,694 यूनिट्स बिकीं। कुल मिलाकर, बजाज ऑटो की समग्र बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 1,66,956 यूनिट तक पहुंच गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


