संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के पचकठिया बाजार स्थित मेरा कुमारी के ग्राहक सेवा केंद्र में गुरुवार छिनतई की घटना को दो अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े अंजाम दिया.बदमाशों ने सीएसपी संचालिका के पति से करीब साढे तीन लाख की छिनतई कर फरार हो गया. घटना के संबंध में सीएसपी संचालिका के पति विपिन कुमार रूज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह अन्य दिनों की भांति सुबह करीब 9:00 बजे सीएसपी खोलने के लिए पहुंचा था. उस समय उसके पास करीब 3:30 लाख रुपया था. जिस राशि की पोटली उसने सीएसपी के काउंटर में रख कर झाड़ू लेकर सफाई करने लगे. तभी अचानक पीछे से उनके सिर पर जोरदार चोट लगी और उसने सर पड़कर राहत के लिए कुर्सी पर सर रख दिया. इस दौरान जब उसे काउंटर के खुलने की जानकारी मिली तभी उसे मामला समझ में आया और उसने सिर उठाया तो देखा की सड़क किनारे एक व्यक्ति हेलमेट लगाएं पल्सर बाइक पर बैठा था. और दूसरा उसके सीएसपी से उनके द्वारा रखे गए राशि करीब 3:30 लाख रुपए की पोटली लेकर भागते हुए उसे पल्सर बाइक पर बैठ गया. और दोनों मौके से फरार हो गया.बिपिन कुमार रूज ने बताया कि मामले की जानकारी फोन एवं मौखिक रूप से लोगों को दी गई. साथ ही बरहेट थाना में लिखित शिकायत की गई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई.
*बरहेट में लुट और छिनतई की घटनाओं में हुई है वृद्धि*
बरहेट- बरहेट थाना क्षेत्र में इन दोनों दिनदहाड़े छिनतई करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. बता दे की इससे पूर्व साह चौक के मां मेडिकल दुकान के पास से अज्ञात बदमाशों द्वारा एक सीएसपी कर्मी के बाइक की डिक्की से करीब दो लाख सत्तर की लूट की घटना को अंजाम दिया था.दुसरी घटना बरहेट बाजार के आभूषण विक्रेता प्रदीप डोकानियां के बरहेट बाजार स्थित दुकान से भी अज्ञात अपराधियों ने कीमती सामग्रियों को दिनदहाड़े लेकर भागने की घटना को अंजाम दिया था. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. हालांकि पुलिस के प्रयास के बाद भी अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है.


