मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण प्रेग्नेंसी के बाद से फिल्मों से दूर हैं। इस वक्त सिर्फ और सिर्फ अपना और होने वाले बेबी का ख्याल रख रही हैं। फैंस ये कयास लगा रहे थे कि दूसरे स्टार्स की तरह क्या डीपी भी डिलिवरी के बाद जल्द काम पर लौटेंगी। आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो खबर है कि वह जल्द काम पर नहीं लौटने वाली हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सिंतबर में वह अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। अपने होने वाले बेबी के लिए उन्होंने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने न केवल एक बड़ा इंटरनेशनल ऑफर ठुकरा दिया है बल्कि फैसला किया है कि वह अपने बेबी की केयर खुद करेंगी। दीपिका मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बच्चे उन्होंने बहुत पसंद हैं और ये बात उनके फैंस अच्छे से जानते हैं। डिलीवरी के बाद वह मदरहुड जर्नी को फुली एंजॉय करना चाहती हैं। इसलिए वह कोई नया प्रोजेक्ट साइन करने के मूड में नहीं है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने द व्हाइट लोटस के तीसरे सीजन के ऑफर को ठुकरा दिया है क्योंकि वह एक हैंड्स-ऑन मां बनना चाहती हैं और अपना समय अपने बच्चे के पालन-पोषण पर केंद्रित करना चाहती हैं। यह एक मेन रीजन है कि वह कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं और जल्द ही काम पर लौटने के मूड में नहीं है। सूत्र के हवाले से कहा गया है कि दीपिका अपने बच्चे के लिए किसी नैनी को काम पर नहीं रखेंगी। सूत्र ने बताया कि दीपिका को बच्चे बहुत पसंद हैं। वह उनके साथ सहज रूप से जुड़ जाती है। सूत्र ने कहा, मुझे नहीं लगता एक्ट्रेस कभी भी रणवीर को पेरेंटल ड्यूटी में हाथ बंटाने देंगी। वह 100 प्रतिशत व्यावहारिक मां बनेंगी। सूत्र ने बताया कि जब से दीपिका मां बनने वाली हैं, तब से लगातार रणवीर उन्हें हर तरह की सोशल मीडिया की निगेटिविटी से बचा रहे हैं। 2024 में उन्होंने अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी वाली गुड न्यूज साझा की थी।
बता दें कि दीपिका का साइड प्लान हमेशा से मां बनने का था। इससे पहले, राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में, दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया था कि अगर वह एक्ट्रेस नहीं होती, तो वह घर बसा लेती। उन्होंने अपना खुद का परिवार बनाने और तीन बच्चों को पालने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने अपने बच्चों को अपनी शूटिंग पर ले जाने की इच्छा भी जाहिर की थी। दीपिका पादुकोण जल्द पहली बार मम्मी बनने वाली हैं। रणवीर सिंह के साथ वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कल्कि 2892 एडी को लेकर वह सुर्खियों में हैं। दीपिका इस फिल्म के शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


