देवघर संताल एक्सप्रेस:-झारखंड के देवघर के उभरते खिलाड़ी आयुष संतोषी ने अपनी मेहनत और जुनून से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना ली है। वर्ष 2025 में पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 7 स्टेट गोल्ड मेडल जीते और 3 बार “बेस्ट लिफ्टर” का खिताब हासिल किया।
इसके बाद कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गोल शॉट बॉल प्रतियोगिता में आयुष ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहरा दिया। इस प्रतियोगिता में भारत समेत 7 देशों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें आयुष ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया। झारखंड से यूथ टीम में चुने गए दो खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल था। इस सफलता के पीछे उनकी मां कुमारी अलका सोनी का संघर्ष और कोच राजेश रंजन व संजय सिंह का मार्गदर्शन अहम रहा। देवघर के महावीर अखाड़ा और स्मार्ट जिम में की गई कड़ी मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। वर्तमान में आयुष DAV यूनिवर्सिटी, जालंधर में अध्ययनरत हैं। उनकी सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


