मुम्बई । आजकल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19 वां सत्र चल रहा है। साल 2008 में शुरु होने के बाद से ही आईपीएल के हर सत्र में कई नये रिकार्ड बने हैं। इस लीग में डेब्यू करते ही पहले ही मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का बड़ा रिकार्ड तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के नाम है। आईपीएल इतिहास को ये पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला गया था। इसमें ईशांत ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर आरसीबी के कप्तान राहुल द्रविड़ को आउट कर पेवेलियन भेज दिया। द्रविड़ इस मैच में 3 गेंदों पर 2 रन ही बना पाये। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम केवल 82 रन ही बना पायी। इस दौरान प्रवीण कुमार के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज दो अंकों से ऊपर नहीं जा पाया। इस मैच को अंत में केकेआर ने जीता।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


