देवघर। देवघर की पावन धरती पर चल रही 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुँच चुकी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को मेजबान झारखंड के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी जबरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को होने वाले इस महामुकाबले में झारखंड का सामना पड़ोसी राज्य बिहार से होगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।
दूसरी ओर, बालिका वर्ग में भी फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है, जहाँ खिताबी भिड़ंत बिहार और मध्य प्रदेश के बीच शनिवार को ही खेली जाएगी। झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी टीम का अहम योगदान रहा है। ‘स्व. बाबू वेदानंद सिंह एवं स्व. इंदु देवी स्मृति’ के सम्मान में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


