संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – शुक्रवार की रात आयी तेज आंधी व बारिश से साहिबगंज जिला मुख्यालय के बड़ी चैती मंदिर का महाभारत पर आधारित 70 फीट का भव्य पंडाल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. हालांकि पंडाल गिरने की घटना में कोई जान माल की क्षति की सूचना नही है.वही पंडाल के गिरने से एनएच 80 पर रात ढ़ाई बजे से वाहनों व आम लोगो का आवागमन बाधित हो गया.पंडाल के गिरने की घटना पुरे शहर में फैल गई.गिरे पंडाल को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी.वही पूजा समिति व पंडाल का निर्माण किये कारीगरों के द्वारा सुबह सात बजे हाइडा को बुलवाकर गिरे पंडाल को उठाने का प्रयास शुरू कर दिया गया.करीब डेढ़ घंटा कड़ी मेहनत करने के बाद गिरे पंडाल को उठाकर सीधा करने में लोगो को सफलता मिली.वही पंडाल निर्माण करने वाले कारीगर व पेंटर क्षतिग्रस्त हुए पंडाल की मरम्मती करने के कार्य में जुटे है.


