रांची । झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खाड़ी देशों में बदलती स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए पीएम मोदी से वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए जरुरी कदम उठाने का आग्रह किया है। सीएम सोरेन ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार विदेश में फंसे राज्य के लोगों की हर संभव मदद करेगी।
सीएम सोरेन ने एक्स पर लिखा- खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बदल रही स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अनुरोध किया कि इस गंभीर परिस्थिति में जो भी भारतीय स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए जरुरी कदम उठाया जाएं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम सोरेन ने खाड़ी देशों में रहने वाले झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों के प्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की और आश्वासन दिया कि भारत आपके साथ खड़ा है। उन्होंने लिखा- विशेष रूप से झारखंड के जो लोग खाड़ी देशों में रह रहे हैं, उन सभी से अपील की कि किसी भी परेशानी में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।


