रांची । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कुल्लू मनाली में मौत हो गयी। 21 वर्षीय वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे। घटना की सूचना पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को दे दी गयी है। बताया जाता है कि वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने गए थे। स्कीइंग के बाद होटल लौटने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए. दोस्त तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


