उम्मीदवार का नाम अशोक कुमार साव
क्षेत्र जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड नंबर 7
सीट सामान्य
सवाल- प्रत्याशी परिचय 2018 से पूर्व दो बार पार्षद रह चुके है।
वार्ड की मुख्य समस्या और 100 दिनों का प्लान?
उत्तर –पहले 100 दिनों में सड़क, पानी, सफाई सुधारेंगे, सर्वे कर प्राथमिक समस्याओं का तेज समाधान करेंगे।
————————————————————————————
सवाल- भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
उत्तर-हर काम सार्वजनिक होगा, ऑनलाइन सूचना, सामाजिक निगरानी और शिकायत व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
————————————————————————————
सवाल-गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?
उत्तर-गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर राशन, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
————————————————————————————
सवाल-जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे?
उत्तर- हर महीने जनसभा आयोजित होगी, जनता की राय से ही वार्ड के विकास कार्य तय किए जाएंगे।
————————————————————————————
उम्मीदवार का नाम अमित भद्र
क्षेत्र नगर परिषद मिहिजाम वार्ड नंबर 2
सीट सामान्य
प्रत्याशी परिचय समाजसेवी।
सवाल-वार्ड की मुख्य समस्या और 100 दिनों का प्लान?
उत्तर –वार्ड की मूल समस्याओं पर फोकस रहेगा, 100 दिन में नाली, लाइट और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।
————————————————————————————
सवाल-भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?
उत्तर-बिना बिचौलियों के कार्य होंगे, खुली बैठक, पारदर्शी टेंडर और समयबद्ध भुगतान से कमीशनखोरी खत्म होगी।
————————————————————————————
सवाल-गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?
उत्तर-जरूरतमंदों के लिए सहायता शिविर लगाकर पेंशन, राशन कार्ड और इलाज सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
————————————————————————————
सवाल-जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे?
उत्तर-चुनाव के बाद भी घर-घर संवाद जारी रहेगा, समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान की पहल होगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


