देवघर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा आज देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन,मधु कोड़ा, पूर्व विधायक अनंत ओझा, रणधीर सिंह,और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

स्वागत समारोह के बाद मोटरसाइकिल रैली और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ उन्हें सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उनका आगे का कार्यक्रम निर्धारित था। सर्किट हाउस में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जा रही थी। खबर लिखे जाने तक यह बैठक चल रही थी।



