घरेलू मैदान पर अजेय रहने की छवि को धक्का लगा
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने के बाद से ही गौतम गंभीर का सफर कुछ खास नहीं रहा। टीम को टेस्ट में पहले न्यूजीलैंड और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सभी मैचों में घरेलू सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम को 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी। इस प्राकर गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम तीसरी टेस्ट सीरीज हारी है। भारत को घरेलू मैदान पर जिस प्रकार न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने हराया उससे उसकी घरेलू मैदान पर अजेय रहने की छवि भी टूट गयी। इससे गंभीर का टेस्ट में कोच के तौर पर रिकॉर्ड 19 मैच में सात जीत, 10 हार और दो ड्रॉ है जिसमें जीत का प्रतिशत केवल 36.82 है। वह केवल डंकन फ्लेचर से आगे हैं जिनकी जीत का प्रतिशत 33.33 (39 टेस्ट में 13 जीत, 17 हार, 9 ड्रॉ) रहा है। टीम को केवल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी ओर एशिया कप में जीत मिली। इसके अलावा वह इंगलैंड में टेस्ट सीरीज बराबरी पर लाने में सफल रही। उसके बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीती।
गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट परिणाम
1- भारत बनाम बांग्लादेश, चेन्नई टेस्ट, भारत 280 रन से जीता
2- भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर टेस्ट, भारत 7 विकेट से जीता
3- भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु टेस्ट, भारत 8 विकेट से हारा
4- भारत बनाम न्यूजीलैंड,पुणे टेस्ट, भारत 113 रन से हारा
5- भारत बनाम न्यूजीलैंड, वानखेड़े टेस्ट, भारत 25 रन से हारा
6- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ टेस्ट, भारत 295 रन से जीता
7 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया,एडिलेड टेस्ट, भारत 10 विकेट से हारा
8- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन टेस्ट, मैच ड्रॉ रहा
9- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न टेस्ट, भारत 184 रन से हारा
10- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी टेस्ट, भारत 6 विकेट से हारा
11- भारत बनाम इंग्लैंड, लीड्स टेस्ट, भारत 5 विकेट से हारा
12- भारत बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम टेस्ट, भारत 336 रन से जीता
13- भारत बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स टेस्ट, भारत 22 रन से हारा
14- भारत बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर टेस्ट, मैच ड्रॉ रहा
15- भारत बनाम इंग्लैंड, द ओवल टेस्ट, भारत 6 रन से जीता
16- भारत बनाम वेस्टइंडीज, अहमदाबाद टेस्ट, भारत पारी और 140 रन से जीता
17- भारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली टेस्ट, भारत 7 विकेट से जीता
18- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता टेस्ट, भारत 30 रन से हारा
19- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, भारत 408 रन से हारा


