देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवीपुर प्रखंड के हुसैनाबाद मैदान में आज देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ द्वारा आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी — हुसैनाबाद पंचायत स्तरीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सह मैच का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से पूरा मैदान ऊर्जा से सराबोर रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने किया। आयोजक अमन झा और सह-आयोजक पवन यादव ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में आदर्श लक्ष्य ने कहा कि पंचायत स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताएँ ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में झारखंड सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा तथा खो-खो संघ के सचिव कौशल कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। लीग और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल रहबाद और मसनजोरा के बीच खेला गया, जिसमें रहबाद टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 रन से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


