संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर -16 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत् शनिवार को सीएबी जूनियर बी बनाम माही स्पोर्ट्स येलो के बीच मैच खेला गया. सीएबी जूनियर बरहरवा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 161 रन बना कर ऑल आउट हो गई. रोशन कुमार ने 56, आसिफ आलम ने 37 रन की पारी खेली।
माही स्पोर्ट्स येलो के गेंदबाज अब्राहम शेख ने 5, वमीक व रौनक ने 2-2 विकेट लिए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी माही स्पोर्ट्स येलो की टीम ने 14.4 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 165 रन बना कर मैच जीत लिया. शंकर कुमार साह ने 15, वमीक नईम ने नाबाद 58 व मयंक राज ने नाबाद 66 रन की पारी खेली. सीएबी जूनियर बी बरहरवा के गेंदबाज सुधांशु यादव ने 1 विकेट लिया। माही स्पोर्ट्स येलो ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. माही स्पोर्ट्स येलो के खिलाड़ी अब्राहम शेख को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि गोविंद महतो ने अब्राहम को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया.मैच में अंपायरिंग चंदन यादव व सतीश ओझा एवं स्कोरिंग मो अनाउल्लाह अंसारी ने किया. टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम ने बताया कि 23 नवंबर को माही स्पोर्ट्स ब्लू बनाम राजमहल स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला जाएगा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


