जयराम मंडल

उधवा-पूरे झारखंड के साथ साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड समेत विभिन्न हिस्सों में चक्रवाती तूफान मोंथा का व्यापक असर पड़ा है.जिससे चार दिनों की बारिश से रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.मिली जानकारी के अनुसार सोमवार से शुरू हुए बुंदाबांदी बारिश बुधवार से शनिवार तक झमाझम बारिश हुई है. जहां असामायिक बारिश से धान की फसलों को इससे लाभ हुआ है. वहीं सब्जी व रबी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. प्रखंड के श्रीधर, बेगमगंज, राधानगर,सरफराजगंज सहित अन्य इलाकों में रबी की फसल जैसे लहसुन,प्याज, आलू व अन्य सब्जी की खेती की जाती है और बुआई कार्य चल रहा है.लेकिन असामायिक बारिश से खेतों में पानी जम गया है और हजारों एकड़ जमीन में लगे प्याज व लहसुन की बीज सड़ने की प्रबल संभावना है. जिसके कारण प्याज व लहसुन की खेती प्रभावित हो सकती है. जिससे किसानों को दोहरी मार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.एक तरफ तो किसान पहले से ही प्याज व लहसुन की उचित दाम नहीं मिल रहा है और ऊपर से बारिश जैसे प्राकृतिक आपदा ने किसानों को चिंता में डाल दिया है. किसान उत्तम मंडल,प्रमोद मंडल,विजय मंडल,सुदाम मंडल,निरेन मंडल,सुकुमार मंडल, प्रसन्नजीत सरकार, गणेश किरतोनिया,रवि विश्वास,तमाल मंडल सहित अन्य ने बताया कि प्याज व लहसुन की खेती करने में प्रति बीघा लगभग 20 हजार रुपए की लागत आती है.फसल नष्ट होने पर दोबारा बुआई करने होंगे. जिससे फसल उगाने में दुगुनी खर्च आयेगा.जिससे वर्तमान प्याज व लहसुन की दाम के हिसाब से हम किसानों को अतिरिक्त आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है.वहीं दूसरी ओर रबी की फसल की बुआई पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है. रबी फसल की बुआई लगभग एक सप्ताह से लेकर पन्द्रह दिन पीछे हो जाएंगे. जिससे फसल के पैदावार भी प्रभावित होगी.जिसको लेकर इलाके के किसान बहुत चिंतित नजर आ रहे हैं.



