साहिबगंज – साहिबगंज नगर के गुल्लीभट्ठा मुहल्ला स्थित बम काली मंदिर में पूजा समिति के द्वारा स्थापित मां बम काली की प्रतिमा का विसर्जन साहिबगंज नगर के श्रद्वालुओं ने बड़े धूमधाम से किया.बम काली मंदिर मे शहर की सबसे बड़ी और भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है. इसकी खासियत यह है कि बम काली की प्रतिमा का विसर्जन मे लगभग 18 से 20 हजार महिला व पुरुष शामिल होते हैं. सभी महिलाएं रथ खींचकर बम काली की प्रतिमा को गंगा घाट तक पहुंचाती हैं. और पूरे विधि-विधान के साथ बम काली प्रतिमा का विसर्जन क्रेन के माध्यम से गंगा मे किया गया. गुल्लीभट्ठा में सन् 1930 से लगातार बम काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है.प्रतिमा विसर्जन जुलूस मे 18-20 हजार लोग शामिल हुए.जिसे देखते हुए इस बार भी जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावे मजिस्ट्रेट,एसडीपीओ, इंस्पेक्टर कई थाना प्रभारी सहित पर्याप्त संख्या में जिला व जैप 9 के जवान विसर्जन रूट एवं चौक चौराहा पर तैनात थे.बम काली की प्रतिमा ऊंची व भव्य रहने के कारण विसर्जन होने तक नगर की बिजली भी काट दी गयी थी. ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो सके.


————————————————————————————————————-
पुरी की तर्ज पर श्रद्धालु खींचते हैं मां बम काली का विसर्जन रथ
साहिबगंज – मां बम काली की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा प्रति वर्ष सभी प्रतिमा विसर्जन के एक दिन बाद रविवार को दोपहर 11:30 बजे मंदिर परिसर से गाजे बाजे व पारंपरिक हथियार अखाड़ा के साथ निकली गई. भव्य बम काली की प्रतिमा का अपना वाहन है. प्रतिमा को उनके वाहन पर सवार करा मंदिर परिसर से नगर भ्रमण पर निकला गया. खास बात यह है कि मां बम काली के रथ को रस्सी से खींचने के लिए साहिबगंज शहर सहित आस-पास के जिले के महिला, पुरुषों के अलावे बच्चे साहिबगंज पहुंचे थे. और बम काली के रथ को खींचकर अपने व अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की.

————————————————————————————————————-
प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी है भक्तजनों का जनसैलाब
साहिबगंज- बम काली प्रतिमा विर्सजन यात्रा दोपहर 1:30 बजे मंदिर परिसर से निकली जो नगर भ्रमण कर स्थानीय गंगा तट पर पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बम काली की आरती करने के उपरांत क्रेन के माध्यम से बम काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.बम काली विसर्जन जुलूस देखने के लिए जिले व आस-पास के क्षेत्र से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी.

————————————————————————————————————-
यूपी के कानपुर की झांकी ने नगरवासियों का मन मोहा
साहिबगंज – बम काली की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए बम काली पूजा समिति के द्वारा इस बार उत्तर प्रदेश के कानपुर से रजत एंड अनु ग्रुप को बुलवाया गया था.रजत एंड अनु ग्रुप के द्वारा वाहनो के अलावे सड़को पर शिव तांडव,राधा कृष्ण की रास लीला नृत्य सहित
कई झांकी प्रस्तुत किया गया.जिसे देखने के लिए हजारो महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.लोग अपने आपने घरों के छतों से भी झांकी का आनंद लिया.वही विसर्जन के लिए पूजा समिति के द्वारा भागलपुर से ढ़ोल मंगवाया गया था.

————————————————————————————————————-
32 कहार के कंधे पर विसर्जन को निकली बड़ी काली
साहिबगंज – शहर में गुरुवार को गुल्लीभट्ठा बम काली प्रतिमा, बड़ी काली महारानी पोखरिया, मां बायसी स्थान काली पूजा समिति की काली प्रतिमा व झंडा मेला की काली प्रतिमा का विसर्जन यात्रा भक्तिमय व उत्साहपूर्ण माहौल में निकाली गई.बड़ी काली महारानी 32 कहार के कंधे में सवार होकर मंदिर से निकलकर शहर भ्रमण करते हुए गंगा तट पहुंची.जहां भक्तों ने मां काली की प्रतिमा का विसर्जन गंगा नदी नदी में किया.वही मा़ बम काली व बड़ी काली की प्रतिमा का जगह जगह भक्तों ने पुष्प माला,चुनरी पहना कर स्वागत की.साथ ही पूजन आरती करते हुए भरे मन से मां काली को विदा की.




