संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में एक युवती के शव प्राथमिक विद्यालय के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी मच गई.आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत ही बरहेट पुलिस को दी सूचना मिलते ही बरहेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणो ने बताया कि बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगोड़ी बाड़ी टोला निवासी एक युवती के साथ हैवानो ने दुष्कर्म कर मौत के घात उतार दिए. इधर मृतका के पिता राम मरांडी ने बताया कि हमारी पुत्री 20 वर्ष की थी. रविवार को घर से बोलकर निकली थी. मैं मामा के घर खिजिंग गांव जा रही हूं. लेकिन हमारी बेटी मामा के गांव नहीं पहुंची. गुरुवार को पता चला कि हमारी बेटी बांसजोरी प्राथमिक विद्यालय स्कूल के अंदर मृत अवस्था में पड़ी है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल लाया. जिसके बाद अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और तीन डॉक्टरों ने मिलकर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम किया इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है.




