देवघर संताल एक्सप्रेस:-सदर अस्पताल में रविवार अहले सुबह 26 वर्षीय मोनिका कुमारी पति अरविंद ठाकुर की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मृतक जसीडीह थाना क्षेत्र के पुवारी कोठिया निवासी हैं। इस संबंध में मृतक्का के पति अरविंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को उसे प्रसव पीड़ा होने के कारण इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच थे। दिनभर सभी डॉक्टरी इलाज एवं जांच के बाद देर शाम को डॉक्टर ने उसे प्रसव कक्ष में भर्ती किया था। मध्य रात्रि में प्रसव होने के बाद उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर से लेकर एएनएम तक को सूचना दी लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं ली।

रात तकरीबन 2:30 बजे एक एएनएम वहां पहुंचकर मरीज को देखा तो उसकी हालत खराब हो चुकी थी। इसके बाद सदर अस्पताल उपाधीक्षक से संपर्क कर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि रेफर करने से पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। पूरा देवघर घुमाई परंतु किसी ने भर्ती नहीं लिया सभी ने मौत होने की जानकारियां दी। इसके बाद महिला के परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर हो हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर एवं स्वास्थ कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सूचना नगर थाना प्रभारी को दे दी है। उधर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर रहे हैं।



