दुमका : भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर दुमका लोजपा रामबिलास ने रांची में उनसे मिलकर प्रतीक चिन्ह के रूप में बाबा बासुकीनाथ का तैल चित्र और अंग वस्त्र भेंट कर बधाई दी। पार्टी के प्रदेश महासचिव हेमंत श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष गिरधारी झा के साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के झारखंड में उनके व्यक्तित्व और कार्यों को सराहना होने की भी जानकारी दी। इस संबंध में हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि लोजपा रामबिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान का मानना है कि पार्टी झारखंड में मजबूत स्थिति में है और इस मामले में एनडीए गठबंधन के साथ शीर्ष नेतृत्व से वार्तालाप कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बधाई देने वालों में दुमका जिला से संथाल प्रगाना प्रभारी मनोज राय प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन राय , सोमेश्वर यादव, चंदन पांडा, संजय मंडल, रमेश यादव,शिकारीपाड़ा से पुलिस टुडू,कयूम अंसारी के साथ अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


