तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
सरैयाहाट। हंसडीहा में स्टेज प्रोग्राम करने वाली एक 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। मामलें को लेकर देवघर के रिखिया की रहने वाली युवती ने तीन युवकों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। युवती ने अपने दिए आवेदन में बताया है कि वे देवघर में रहती हैं। और स्टेज शो में गाना गाती है। बीते 28 सितंबर को उसे एक नंबर से फोन आया था जिसमें बताया गया था कि हंसडीहा में स्टेज प्रोग्राम करना है। जिसके बाद तीन युवक सफेद रंग की कार से उसे लेने के लिए पहुंचे थे। तीनों युवक उसे सफेद कार से हंसडीहा लेकर आए तब उसने पूछा कि प्रोग्राम कहां है तो उसे एक कमरे में यह कहकर ले जाया गया कि प्रोग्राम के लिए अन्य कलाकार रुम में है। जब वे रुम में गई तो तीनों युवक जिनका नाम सौरभ कुमार, राजन राज और पारस यादव है ने उसके मुंह में कपड़ा डाल हाथ पैर बांधकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान ब्लीडिंग की वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई तो युवकों ने उसका मोबाइल फोन और पैसे छीन लिए। युवती ने 2 अक्टूबर को थाना में घटना की लिखित जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 81/25 बीएनएस की धारा 137(2), 127(2), 70(1), 303(2) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
—— ———-
दुर्गा पूजा जैसे पर्व पर गैंगरेप की घटना से हंसडीहा फिर शर्मशार हो गया। इधर हंसडीहा चौक पर घटित हुई इस घटना से कई सवाल भी उठ रहे हैं। आरोपी राजन राज के परिजनों के अनुसार राजन इस घटना में शामिल नहीं था, एक साजिश के तहत उसे आरोपी बना दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण से पुलिस कुछ भी बताने से बचती नजर आई।




