■50 लाख रंगदारी नहीं देने पर खदान मालिक को गोली मारने की मिली थी धमकी
संवाददाता
दुमका । शिकारीपाड़ा में पत्थर खदान मालिक राम सोरेन से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने और गोली मारने की धमकी के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रंगदारी मांगे जाने की यह घटना 23 सितंबर को हुई थी।रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी।इस मामले में पत्थर खदान मालिक राम सोरेन ने शिकारीपाड़ा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।दुमका के एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एवं अनुसंधान के लिए एक एसडीपीओ विजय महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था।पुलिस टीम ने इस घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों बड़का मुर्मू, लखीराम मुर्मू उर्फ बाबु कुड़ा उर्फ हुक्कु और जोसेफ हेम्ब्रम उर्फ ताला उर्फ दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।बड़का मुर्मू स्थानीय शिमला गांव का निवासी है जबकि लखीराम मुर्मू उर्फ बाबु कुड़ा उर्फ हुक्कु और जोसेफ हेम्ब्रम उर्फ ताला उर्फ दारोगा भोक्तानडीह (खाडुकदमा) का है। तीनों अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देने में अपना संलिप्ता को स्वीकार कर लिया है।तीनों के पास से तीन मोबाइल जब्त किया गया है।




