दुबई । भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। और पाकिस्तान को खेल के मैदान में करारी शिकस्त दी।
भारतीय टीम ने खिताबी जीत के बाद ट्रॉफी नहीं उठाई। दरअसल, टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया। ऐसी खबरें थी कि टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष के हाथों से ट्रॉफी लेगी, लेकिन टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाने का फैसला किया।भारतीय टीम एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बजाय अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खलीद अल जरूनी से ट्रॉफी लेगी।
हार के बाद जब ड्रेसिंग रूम से पाकिस्तानी खिलाड़ी निकल रहे थे तो मैदान पर मौजूद दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। पाकिस्तानी खिलाड़ी पुरस्कार समारोह के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आ रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद कप्तान सलमान आगा और माइक हेसन बाहर आए। जैसे ही सलमान निकले उन्हें बू करना शुरू कर दिया गया।


