कर्माटांड़ । प्रखंड क्षेत्र के सहजपुर गांव में तीन दिनों से लगातार चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बड़े ही उत्साह और रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में मुर्मू स्टार तालझारी बरहेट साहिबगंज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रवि 11 बड़वा धनबाद को 2-0 गोल से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचे अयन यूनाइटेड एफसी और जर्पगोड़ा जगन्नाथपुर की टीमों को आयोजन समिति की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप ₹30,000-30,000 नगद राशि प्रदान की गई। वहीं फाइनल में पहुंचे उपविजेता रवि 11 बड़वा धनबाद को ₹1,20,000 नगद पुरस्कार एवं छोटा कप देकर सम्मानित किया गया। विजेता मुर्मू स्टार तालझारी बरहेट साहिबगंज को ट्रॉफी के साथ ₹1,80,000 की पुरस्कार राशि दी गई। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। लगातार तीन गोल देने वाले खिलाड़ी को जितेंद्र सोरेन की ओर से विशेष पुरस्कार के रूप में ₹3,000 नगद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और हर गोल पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम,जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल,जिला परिषद भावी प्रत्याशी विक्की मंडल उपस्थित हुए साथ में मंचासीन शिव नारायण मंडल, रामदेव मंडल, रंजीत मंडल, बलराम मंडल, सुनील सोरेन, सुशील टुडू, सुशील हेंब्रम, सोनी गुप्ता, मोहन साह, विनोद मंडल, सुशील मरांडी, हरि बास्की, अनिल टुडू और इमरान अंसारी, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले के समापन के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं कप प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका रही। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों ने खेल भावना और आपसी सौहार्द का परिचय दिया, जिससे सहजपुर का यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


