नई दिल्ली । ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मामले में पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंबी पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है। ईडी की उथप्पा से ये पूछताछ करीब आठ घंटे चली। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार उथप्पा सुबह ईडी मुख्यालय पहुंचे और शाम तक चली पूछताछ के बाद साढ़े सात बजे वहां से बाहर आये। अधिकारियों के अनुसार इस क्रिकेटर से कई सवाल किये गये। इसके साथ ही धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भी उनका बयान दर्ज किया गया। इससे पहले ईडी ने क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन के अलावा कई फिल्मी सितारों से भी पुछताछ की थी। ये सभी प्रतिबंधिति ऐप का विज्ञापन करते थे और उससे जुड़े हुए थे। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद से भी इस मामले में पूछताछ हो रही है। वहीं अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद मिमि चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से भी पूछताछ हुई है। गौरतलब है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी देश भर में प्रतिबंधित है। ऐसे में इन ऐप का विज्ञापन करने वाली हस्तियों से भी पूछताछ हो रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


