संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड रांची के निदेश के आलोक में राज्य में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रशिक्षण केंद्रों एवं जे एस एस पी एस खेल प्रशिक्षण केंद्र के रिक्त स्थानों के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय सिदो कान्हु स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेल प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय साहिबगंज द्वारा किया गया.
जिसमें प्रतिभागियों को एन एस टी सी नॉर्म्स के तहत् वजन, ऊंचाई, बाल थ्रो,30 मीटर दौड़,60 मीटर दौड़, 6 गुणा 10 मीटर शटल दौड़,800 मीटर दौड़ सहित खेल विशेष के ट्रॉयल लिया गया.जिसमें आवासीय प्रशिक्षण केंद्र एवं जे.एस एस.पी.एस प्रशिक्षण केंद्र , सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एथलेटिक्स, फुटबॉल , बैडमिंटन बालक एवं बालिका, कुश्ती बालक कबड्डी ,बालक के लिए तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रशिक्षण केंद्र के लिउ प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया.मौके पर खेल खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी,प्रशिक्षक अशोक कुमार, प्रकाश सिंह बादल, निमाई चौधरी, खेल शिक्षक मनोज कुमार,आदित्य कुमार,वीरेंद्र कुमार, सुनील किस्कू, राकेश कुमार राका, दीपक सिंह, सोनू ,दिवाकर, संजय सिंह, नीतेश दास, रमेश,सहित दर्जनों लोग व खिलाड़ी मौजूद थे.


