जामताड़ा: झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के आह्वान पर पूरे झारखंड के सभी नगर निकायों में अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी निमित्त नगर पंचायत जामताड़ा के सभी दैनिक कर्मचारी, श्रमिक, और मानदेय कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने हेतु अल्टीमेटम दिया हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 30 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने हेतु सूचना दी गई एवं अपनी समस्याओं और मांगों का उल्लेख किया है।कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगी। ज्ञापन सौंपते समय सभी कर्मचारी एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे और उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।हड़ताल के कारण नगर पंचायत के विभिन्न कार्य प्रभावित हो सकते हैं, और शहर में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में बाधा आने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत रहेंगे। हड़ताली कर्मियों ने अपनी प्रमुख मांगों में नियमितिकरण, और अन्य कर्मचारियों के समान अधिकारों की मांग की है। वे इस बात पर अड़े हैं कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।नगर पंचायत जामताड़ा के पदाधिकारियों ने कहा है कि वे जल्द ही इस मामले को सरकार को अवगत कराएगी l
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


