नाला (जामताड़ा)– उत्तम मंडल की हत्या के विरोध में नाला-सालुका का मुख्य मार्ग तीन घंटे रहा सड़क जाम रहा। घटना के बारे में बताया जाता है कि उत्तम मंडल ( 45) पिता स्वर्गीय गोरा चांद मंडल रविवार अपराह्न करीब 12 बजे से लापता था, परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई परंतु नहीं मिली सोमवार को सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो देखा कि उत्तम मंडल( 45) का मृत शरीर डूमर पेड़ के नीचे गले में रस्सी लगा पड़ा हुआ था। उत्तम मंडल के गले में रड आदी का जख्म पाया गया |हालांकि पुलिस द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन देने के बाद सड़क जाम हटाया गया| हत्या के विरोध में ग्रामीणों तथा भाजपा नेताओं के द्वारा नाला जामताड़ा मुख्य मार्ग सालुका गांव के समीप सुबह 10 बजे से अपराह्न करीब 1बजे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की गई।घटनास्थल पर विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो,बीडीओ सह अंचलाधिकारी अकांक्षा कुमारी,नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास यादव,एएसआई राजु महली तथा जिला पुलिस बल मौजूद थे |

वहीं हत्या के विरोध में आक्रोशीत परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह,जिप प्रतिनिधि अजय मंडल, मुखिया नेफालाल मरांडी, पूर्व मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, समरेश सिंह, तापस भट्टाचार्य, सीटू सिंह ,नयन मंडल,अनात गोरांई आदि मौजूद थे।वहीं इस निर्मम हत्या को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया| इधर इस निर्मम हत्या को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है| इधर प्रशासन के द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी तथा अन्य कार्रवाई का आश्वासन के बाद फिलहाल सड़क जाम को हटाया गया| बताया जाता है कि मृतक उत्तम मंडल( 45) भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे, वह कृषि कार्य एवं दैनिक मजदूरी किया करते थे। उत्तम मंडल रविवार दोपहर 12बजे से लापता था।परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। इधर पुलिस प्रशासन के द्वारा डेड बॉडी को अंत्य परीक्षण के लिए जामताड़ा भेजा गया है।समाचार लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया चल रही थी।इधर मृतक के परिजनों तथा गांव में दहशत का माहौल है।विधि व्यवस्था को लेकर तत्काल गांव में पुलिस कैंप निर्धारित की गई है ताकि किसी भी प्रकार की आगे अनहोनी ना हो।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो ने कहा कि* लिखित आवेदन दिया गया है जिसमें कुछ व्यक्ति को नामित किया जा रहा है उसके आधार पर शिनाख्त करते हुए आगे की कार्रवाई करेंगे।जितना जल्द हो सके अपराधी को गिरफ्तार करना है।डीएसपी ने कहा कि मारने वाला परिवार का ही सदस्य बताया जा रहा है।जितना जल्द हो सके आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना चाह रहे हैं। सड़क जाम हटी है, गिरफ्तारी की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल ने कहा कि* बहुत ही गलत हुआ है, अविलंब आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अगर गिरफ्तारी नहीं हुआ तो नाला थाना और डीएसपी ऑफिस घेराव करेंगे। पूर्व प्रत्याशी सह वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने* इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि अपराधी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
टीभाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि* ये जो घटना सालुका में हुई है ये घटना पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टारगेट करने का जो सरकार का जो मनसूबा है उसको दिखाता है। कहा कि आज पूरे झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार दूसरी बार बनी है,तब से खोज खोजकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टार्गेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिलेगा तो ये लोग समझ लेंगे कि भाजपा कमजोर नहीं है। सड़क से लेकर सदन तक विधानसभा में मुख्यमंत्री को निकलने नहीं देंगे।



