बोले: झारखंड के नेताओं का लुटिया तो डूब ही चुकी है , डूबी हुई नेताओं का लुगिंया उठाने के लिए के लिए अन्य प्रदेशों से आ रहे हैं भाजपा के नेता
विपक्ष वालों ने अपनी आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है, इसलिए उन्हें झारखंड के लाखों माताओं बहनों की खुशी नहीं दिख रही:बसंत
एस.के.झा.’सुमन’
दुमका। झामुमो इन दिनों अपनी सियासती जमीन बचाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन संथाल परगना सहित कोल्हान क्षेत्र को बचाने में खूब पसीना बहा रहे हैं। 30 अगस्त को झामुमों के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और संथाल परगना के कद्दावर नेता बोरियों के विधायक लुबिन हेंब्रम का भाजपा में जाने की जानकारी आ रही है । वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चंपई सोरेन का भाजपा में आने का जोरदार स्वागत किया है । इस तेजी से बढ़ रहे राजनीतिक घटनाक्रम से आहत सीएम हेमंत सोरेन भाजपा से आक्रोशित नजर आए। उन्होंने दुमका के जामा स्थित पांजनपहाड़ी में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान
सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के नेताओं का लुटिया तो डूब ही चुकी है , डूबी हुई नेताओं का लुगिंया उठाने के लिए आसाम से, छत्तीसगढ़ से, उत्तरांचल से, मध्य प्रदेश से इन नेताओं का बेड़ा उठाने के लिए भाजपा के बड़े-बड़े नेता इन दिनों झारखंड में विचरण कर रहे हैं। सरकार की काम देखकर विरोधियों की आंखे फट गई है।
————————————————-
भगवान श्री राम ने लोकसभा में नतीजा देकर भाजपाइयों को दिखाया आईना
दुमका के जामा प्रखंड के कार्यक्रम सभा मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तोड़ो अभियान, विधायक तोड़ो अभियान में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता हिंदू मुस्लिम, अगड़ा, पिछड़ा का भजन कर जनता को बरगलाने का काम किया लेकिन परिणाम मन माफिक नहीं आ पाया।
उनके इन्हीं अब हरकतों की वजह से भगवान श्री राम ने लोकसभा में नतीजा देकर इनको इतना बड़ा आइना दिखा दिया कि उसे आईने में छोटा दिख रहा है। हालत तो यह हो गए हैं कि केंद्र सरकार को अब बैसाखी के सहारे केंद्र में सत्ता चलनी पड़ रही है।
————————————————-
हम दे रहे हैं पेंशन इनको हो रहा है टेंशन: हेमंत
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लड़ते झगड़ते 4 साल तो बीत चुके हैं। हमने कानून बनाकर यहां पर काम कर रहे कंपनियों में 75% स्थानीय लोगों को नौकरी पक्की कर लाखों लोगों को नियुक्ति पत्र दे दिया है इनको दिखता नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां काम कर रहे कंपनियां को स्थानीय लोगों को हिसाब चुकता किया जाएगा। यहां के स्थानीय को नौकरी दो नहीं तो यहां से भागो। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने फौज, रेलवे, बैंकिंग, कोल इंडिया सहित भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही रोजगार की सभी योजनाएं बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम पहला राज्य हैं जो नौकरी देने का कानून बनाएं और हमारे कानून को यह लोग असंवैधानिक बता रहे हैं। और भाजपा सरकार करें तो सही यह अद्भुत है।
———————————————
विपक्ष वालों ने अपनी आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है, इसलिए उन्हें झारखंड के लाखों माताओं बहनों की खुशी नहीं दिख रही:बसंत
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दुमका में दुमका, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ एवं जामताड़ा की 7 लाख 32 हजार 906 माता बहनों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से मंईयां सम्मान राशि ट्रांसफर की। विपक्ष वालों ने अपनी आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है, इसलिए उन्हें झारखंड के लाखों माताओं बहनों की खुशी नहीं दिख रही, उनका उत्साह नहीं दिख रहा है। जंगलों, पहाड़ो, गावों में रहने वाले जिन गरीब परिवारों के सर पर पिछले 20 सालों में वे छत नहीं दे पाए, वहां उन्हें अबुआ आवास नजर नहीं आ रहा। गरीब आदिवासी,दलित के बच्चे विदेशों में पढ़ने जा रहे, तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। आज संथाल परगना की माताओं बहनों ने उन्हें बता दिया, जैसे उन्हें अभी ये सब नजर नहीं आ रहा, चार महीने बाद वे खुद नजर नहीं आएंगे।


