दुबई । एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दुबई पहुंची भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव नये हेयरस्टाइल में नजर आये। वहीं सात महीने के बाद मैदान में उतरने जा रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का भी लुक बदला हुआ नजर आया। हार्दिक का नया हेयरस्टाइल काफी अलग लग आया।
पांड्या लगातार अपना हेयरस्टाइल बदलते रहे हैं। इस बार उनके लुक ने सबका ध्यान खींचा है। पांड्या ने अपने नए लुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, न्यू मी। वहीं कप्तान सूर्या ने अपने स्टाइलिस्ट से कहा, मुझे आगामी टूर्नामेंट के लिए अच्छा लुक दो। सूर्यकुमार ने हेयरकट होने के बाद कहा, ‘’रेडी टू टॉस। उनके इस कमेंट को लेकर प्रशंसकों ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘’एशिया कप रेडी।
सूर्यकुमार एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे जबकि शुभमन उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। एशिया कप के सभी मैच दुबई और अबुधाबी में खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट नौ से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप ए में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, ओमान और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, हांगकांग, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


