हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे : राहुल
वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में पटना पहुंचे सीएम
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पटना दौरे के दौरान आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव और बेटी रोहिणी आचार्य भी मौजूद थी।राबड़ी देवी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान झारखंड सरकार में मंत्री और आरजेडी विधायक संजय यादव भी मौजूद रहे। हेमंत सोरेन ने लालू यादव और राबड़ी देवी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल जाना। आरजेडी अध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर भी हेमंत सोरेन ने जानकारी ली। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बात की गई, झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व में चल रही सरकार को लेकर भी चर्चाएं हुई।

बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम के साथ सीट शेयरिंग को लेकर शुरूआती चर्चा हुई। राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में पटना पहुंचे हेमंत सोरेन ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी साजिश कर उन्हे जेल नहीं भेजी होती तो उनका झारखंड में खाता भी नहीं खुलता। यहीं नहीं उन्होने कहा कि अगर एसआईआर कराना है तो मोदी पहले इस्तीफा दे फिर एसआईआर कराएं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ हेमंत सोरेन ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को सत्ता से बाहर करने का एलान किया। बिहार में कांग्रेस पार्टी की वोट अधिकार यात्रा का सोमवार को आखिरी दिन था। इस समापन यात्रा के दौरान कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। जहां वोट अधिकार समापन यात्रा के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभा संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर हमला बोला।
उन्होंने कहा 2014 में कुछ चालाक और चतुर लोगों ने धन, बल से सत्ता हासिल कर लिया है। और उस दिन से पुरे देश को तबाह कर दिया है। इसलिए अभी चेतना होगा। अगर अभी नहीं रुके तो फिर कभी चेतने का मौका नहीं मिलेगा।उन्होंने आगे कहा कि भारत में जितने लोग अब तक नहीं मरे उतने तो इन 13 सालों में मारे जा चुके हैं। हमने जब भी एकजुट होकर लड़ा है जीत पायी है। और इसलिए हमें आगे भी ऐसे ही लडऩा होगा। एनडीए की सरकार ईडी और सीबीआई के दम पर डराने धमकाने का काम कर रही है। और इन पर राहुल गांधी ने बहुत पहले से नजऱ गड़ा रखी है। सीएम हेमंत सोरेन ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि ये चुनाव केवल चुनाव नहीं बल्कि देश बचाने का संकल्प होगा। उन्होंने अपने जेल यात्रा की कहानी बताते हुए कहा कि मुझे भी कई दिनों तक जेल में बंद कर दिया गया। लोकसभा का चुनाव भी जेल से रहकर लडऩा पड़ा। अगर जेल से बाहर रहते तो लोकसभा में बेहतर परिणाम मिलते, जैसे विधानसभा में परिणाम आये थे। उन्होंने वोटरलिस्ट पुनरीक्षण पर सवाल करते हुए कहा कि जिस तरह से वोटर रिविजन किया जा रहा है वो ठीक है लेकिन ये स्पेशल वोटर इंसेंटिव रिविजन कराया जा रहा है वो क्या है।
अंत में उन्होंने पलायन पर बात करते हुए कहा कि ये बहुत बड़े तीस मारखां नहीं। जब आदिवासी दलित समाज एकजुट होता है तो ये कहीं नहीं टिकते हैं। इसलिए हमें एकजुट होना होगा। और ये आवाज दूर दूर तक पहुंचाइये कि इस देश में कैसे कालाबाजारी की जा रही है, कैसे लोगों के हक़ मारे जा रहे हैं। हमारे यहां भी लोग पलायन करते थे लेकिन हमने मदद दी है। वहां आधी आबादी को हमने पलायन करने से रोका है। और ऐसे ही यहां भी हम अवसर देंगे लोगों को पलायन रोकने से। और राज्य में ही उन्हें काम देंगे। ये आवाज न डरने वाला है न ही डिगने वाला है। आपका सहयोग आपकी ताकत देश का तकदीर लिखेगा। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी का मतलब अधिकार, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी है। चुनावों में की गई धांधली को लेकर बड़ा खुलासा करने की घोषणा करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा को चेतावनी दी कि उन्होंने महादेवपुरा में तो एटम बम दिखाया था, अब हाइड्रोजन बम आ रहा है। तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन बम से वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश के सामने आ जाएगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।



