संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शनिवार को तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग के खो खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें अंडर 14 अंडर 17 अंडर -19 बालक बालिकाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते खेल का प्रदर्शन किया. वॉलीबॉल अंडर -19 में विजेता उधवा की टीम और उपविजेता साहिबगंज की टीम रही.वहीं अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल मैच में तालझारी ने रोमांचक मुकाबले में बरहरवा को हराया.खो-खो के मुकाबले मे अंडर 19 बालक वर्ग में साहिबगंज प्रखंड की टीम ने बरहरवा प्रखंड को हराया.अंडर 19 बालिका वर्ग में पहली बार बोरियो कस्तूरबा की छात्राओं ने साहिबगंज की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.अंडर 17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा बोरियो की टीम ने फिर से बेहतर खेल का प्रदर्शन कर बरहरवा की टीम को फाइनल में हराया.
अंडर 14 बालक वर्ग में साहिबगंज ने तालझारी को मात दी.वही अंडर 14 बालिका वर्ग में तालझारी ने बरहरवा को हराकर क्वालीफाई किया.सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शबनम तबस्सुम ने ट्रॉफी मेडल और सर्टिफिकेट देकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी. विजेता प्रतिभागियों ने अपने-अपने विजय का श्रेय अपने स्कूल में पदस्थापित शारीरिक शिक्षकों ,शिक्षकों और माता पिता को दिया.कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले जिले के शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र कुमार, बमबम कुमार ,आदित्य कुमार, शंभू राय ,सत्येंद्र शाह ,प्रियंका कुमारी ,विजय भान सिंह, जूली मुर्मू ,दीपक कुमार मंडल, दीपक कुमार सिंह मनोज कुमार ,राकेश कुमार राका, ज्योति पन्ना ,लूसी कुमारी ,नवनीत कुमार, नितीश कुमार दास ,सुनील कुमार ,सुजीत मलिक ,रीना , विवेक कुमार, विनय चौरसिया ,दिवाकर सिंह अनुज कुमार ,सोनेलाल मंडल ,दिवाकर दुबे ,चंद्रकांत गौतम ,जूली मुर्मू ,राजीव कुमार ,अरुण कुमार दास, दीपक सिंह, सरिता कुमारी, संजय कुमार ,नीरू सोरेन ,लूसी किस्कू , स्वीकृति शाह, ज्योति पन्ना, सद्र आलम का अहम योगदान रहा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


