देवघर । पाथरोल में एक कार्यक्रम के मौके पर झारखंड सरकार के पर्यटन विकास मंत्री हफीजुल हसन ने कहा की झारखंड विधान सभा के आगामी चुनाव में फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा की बनने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर एक बार राज्य की बाग डोर संभालेंगे। जेएमएम कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहें। मईयां सम्मान निधि की राशि सभी 21 से 49 साल कि महिलाओं के खाते में एक हजार कि राशि मिलनी शुरू हो गई है। कहा कि कई लोग सिर्फ महिलाओं को पेंशन राशि के भुगतान पर सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है की पुरुषों को भी सम्मान राशि देने पर विचार विमर्श चल रहा है। चुनाव के बाद इस पर निर्णय लिया जायेगा। सर्वोच्च न्यायालय के कहने पर केंद्र सरकार झारखंड राज्य को 22 हजार करोड राशि किस्तों में देने को कहा है। यह राशि उपलब्ध होने से सरकार गरीब कल्याण का काम और अधिक करेगी। मंगलवार को प्रमंडलीय पार्टी बैठक दुमका में होगी जहाँ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोगों को सम्बोधित करेगे। बता दें की करों प्रखंड बूथ स्तरीय जेएमएम कार्यकर्ता सम्मेलन का समापन पाथरोल मेँ रखा गया था। जहाँ सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


