मुम्बई । अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है। रहाणे ने सोशल मीडिया में एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए ये बात कही है। रहाणे के अनुसार वह नई पीढ़ी के लिए कप्तानी छोड़ रहे हैं। साथ ही कहा कि अब किसी नये नेतृत्व को विकसित किये जाने की जरुरत है। 37 साल के रहाणे के अनुसार अब कप्तानी में बदलाव का समय आ गया है। इसलिए किसी और को अब कप्तानी की जिम्मेदारी दी जाए। रहाणे ने अपनी कप्तानी में मुश्ताक अली ट्रॉफी के आखिरी सत्र में मुंबई टीम को खिताब जिताया था। इस बल्लेबाज ने कहा कि मुंबई टीम की कप्तानी करना और उसके साथ चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही है।
नए घरेलू सत्र से पहले मुझे लगता है कि अब किसी नए खिलाड़ी को तैयार करने का सही समय है, इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका में आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। रहाणे ने लिखा, मैं अब एक खिलाड़ी के तौर पर उतरते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करुंगा। मेरा लक्ष्य मुंबई के साथ अपनी जर्नी को जारी रखना और टीम को और ज्यादा ट्रॉफी जिताने में सहायता करना है। रहाण की कप्तानी में मुंबई ने घरेलू क्रिकेट में काफी उपलब्धियां हासिल की, जिसमें मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतना भी शामिल रहा है। उस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाये थे। थे। उनकी कप्तानी में टीम को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची थी पर विदर्भ के हाथों हार कर बाहर हो गयी थी।


