नई दिल्ली । अगले माह होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीयय टीम मे अवसर नहीं देने पर युवाओं के के साथ ही पूर्व क्रिकेटरों ने भी नाराजगी जतायी हे। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप में उतरेंगी। वहीं शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। ये टूर्नामेंट 9 सितंबर को यूएई में में खेला जाएगा। इस बार कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार इस टूर्नामेंट में उतरेंगे, इसमें अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, जितेंद्र शर्मा, रिंकू सिंह आदि है। कई युवा क्रिकेटरों का मामना है कि
यशस्वी जायसवाल को भी बाहर रख कर गलती की गयी है। उन्होंने कहा कि टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में टीम में काफी जोश देखने को मिल रहा है और ऐेसे में हमारी टीम के एशिया कप जीतने की अधिक संभावन है।
टीम में श्रेयस को जगह नहीं मिलने से युवा निराश दिखे। उन्होंने कहा कि अगर टीम में श्रेयस को शामिल किया जाता तो टीम की बल्लेबाजी काफी अच्छी होती क्योंकि वह वापसी पर और बेहतर खेलते। वहीं के श्रीकांत सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने श्रेयस को शामिल नहीं किेये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि उसकी लगाता उपेक्षा की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


