शिमकेन । भारतीय निशानेबाज गिरीश गुप्ता ने 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता है। गिरीश ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ इवेंट में 241.3 अंक के साथ ही स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 17 साल के गिरीश ने ये उपलब्धि अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ही हासिल की है।
गिरीश ने फाइनल में 241.3 अंक हासिल कर नंबर एक स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के बल पर इस खिलाड़ी ने भारत के लिए एक पदक जीता है।
गिरीश ने व्यक्तिगत स्वर्ण के साथ-साथ 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ टीम इवेंट में रजत पदक और मिश्रित युगल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता। इस तरह उन्होंने कुल 2 स्वर्ण और 1 सिल्वर जीते हैं। इस प्रतियोगिता के पहले दिन ही भारतीय टीम ने कुल 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते। गिरीश की सफलता से भारत के अन्य निशानेबाजों को भी प्रेरणा मिली है। गिरीश राजस्थान से हैं। ऐसे में उनकी इस सफलता से प्रदेश में खुशी का महौल है।


