नई दिल्ली । सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम अगले महीने चीन में होने वाले एशिया कप में उतरेगी। हॉकी इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए 20 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। महिला एशिया कप चीन के हांग्जो में 5 से 14 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए चयनित टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। गोलकीपर के रूप में बंसरी सोलंकी और बिचु देवी खारीबाम को शामिल किया गया है। वहीं रक्षापंक्त की जिम्मेदारी निक्की प्रधान और उदिता जैसी अनुभवी खिलाड़ियों को मिली है। इसके अलावा मनीषा चौहान, ज्योति, सुमन देवी थौदम और इशिका चौधरी को भी शामिल किया गया है।
मिडफील्डर के तौर पर नेहा, सलीमा टेटे, लालरेम सियामी, शर्मिला देवी, सुनीता टोप्पो और वैष्णवी विट्ठल फाल्के शामिल की गयी हैं। वहीं फॉरवर्ड के रुप में नवनीत कौर, संगीता कुमारी, मुमताज खान, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग और रुतजा दादासो पिसल को शामिल किया गया है।
टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, टीम को लेकर हम उत्साहित हैं। हमने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश की है। टीम कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण ले रही है। हमारा ध्यान आक्रामक और बेहतर हॉकी खेलने पर होगा, और हमारा मानना है कि यह टीम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ पूरी ताकत से उतरेगी।
उन्होंने कहा, महिला एशिया कप 2026 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए एक सीधा क्वालीफाइंग इवेंट है। इसमें विजेता टीम को सीधे प्रवेश मिलना है, इसलिए हम इस अवसर का लाभ उठाना चाहेंगे। हर मैच हमारे धैर्य, फिटनेस और रणनीति की परीक्षा लेगा। हमें विश्वास है कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भारत को गर्व होगा। भारतीय टीम इस टूर्नोंमेंट में पूल बी में जापान, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ शामिल की कयी है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद उसे 6 सितंबर को जापान और 8 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है।
इस खबर को भी पढ़े –युवा बोले, श्रेयस को मिलनी चाहिये थी टीम में जगह
इस खबर को भी पढ़े –भारत के गिरीश ने एशियाई निशानेबाजी में स्वर्ण जीता


