साहिबगंज – झारखंड शिक्षा परियोजना अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड संसाधन केंद्र के माध्यम से प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें बालक एवं बालिका आयु वर्ग 14, 17 तथा 19 वर्ष के लिए कबड्डी, खो खो, फुटबॉल, रस्साकस्सी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलो का आयोजन किया जा रहा है. प्रखंड से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे.मंगलवार को साहिबगंज जिला मुख्यालय के
सिदो-कान्हु स्टेडियम में दूसरे दिन खो खो के मैच का आयोजन किया गया.जिसमे
बालक 14 वर्ष में विजेता – यू एम एस पटवार टोला ,बालक 17 वर्ष में विजेता – प्लस टू विद्यालय कोदरजन्ना,बालक 19 वर्ष में विजेता -प्लस टू विद्यालय कोदरजन्ना,
बालिका 17 वर्ष में विजेता -प्लस टू विद्यालय कोदरजन्ना एवं उपविजेता में सी एम एस ओ ई, पोखरिया,बालिका 19 वर्ष में विजेता -प्लस टू विधालय कोदरजन्ना बना.मौके पर बीपीओ एस कुमारी ,राजीव कुमार,
सोनेलाल मंडल,राकेश कुमार राका,प्रियंका कुमारी,सरिता कुमारी माखन, सुभाष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.वही बोरियो प्रखंड में अंतर्गत दूसरे दिन प्रखंड बोरियों के लिए जीरूल मध्य विद्यालय मैदान में एथलेटिक्स की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


